पत्नी से अवैध संबंध होने पर पति ने बचपन के दोस्त की गोली मार कर की हत्या
अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में पिछले शनिवार को गोली मार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी. हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को 48 घंटे के अन्दर अनिल चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर लिया. हत्या में प्रयुक्त किए गए हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.
जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक अजय यादव और आरोपी अनिल चंद्रवंशी दोनों अच्छे दोस्त थे. दोनों एक साथ बचपन में पढ़ाई करते थे. उसके बाद हमेशा दोनों साथ में रहते थे और खाना पीना एक साथ ही खाते थे. इसी दरमियान दोनों एक दूसरे के घर आते जाते थे. तभी मृतक की नजदीकियां आरोपी अनिल की पत्नी गीता देवी के साथ बढ़ने लगी जिसके बाद दोनों के बीच अवैध संबंध हुई और इसकी जानकारी आरोपी को लगी.
इसके बाद से ही आरोपी हत्या की साजिश रची. मृतक को शक ना हो इसके लिए उसने उसका साथ नहीं छोड़ा और पल-पल की जानकारी अपने पास रखी इसी दरमियान शनिवार की सुबह टहलने के दौरान गोली मार दी. जिसके बाद में तब बुरी तरह जख्मी हो गया जिसे निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल