पति ने मांगा खाना पत्नी को आया गुस्सा
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पति-पत्नी के बीच झगड़े ने एक अजीबोगरीब मोड़ ले लिया। घर में विवाद पर पत्नी अपने पति के प्राइवेट पार्ट (गुप्तांग) को दांत से काट लिया है। यह घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के गांव का मामला है। पति लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचा। इलाज के बाद पति ने पत्नी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवा दिया।
पुलिस ने जानकारी दी कि बुधवार को पति पत्नी का दोपहर को खाना खाने के मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पत्नी ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार डौंडीलोहारा थाना क्षेत्रान्तर्गत संजारी चौकी के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति और उनकी पत्नी दोनों दोपहर को घर में ही थे।
जानिए क्या है मामला?
पति को जब भूख लगी तो अपनी पत्नी से खाना मांगा। उस वक्त पत्नी सो रही थी। बार-बार खाना मांगने पर पत्नी गुस्सा गई और कहा कि स्वयं निकाल कर खा लो। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। पत्नी ने पति को गालियां देना शुरू कर दी। इस बीच दोनों के बीच मारपीट भी हुई। इसका पति ने विरोध किया तो गुस्से में आकर पत्नी ने उसका गुप्तांग दांत से काट लिया और वो भाग गई। दांत काटने से पुनीत के गुप्तांग से खून बहने लगा। बताया गया ही कि पति मजदूरी करता हैं।
पति की रिपोर्ट पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज
एडिशनल एसपी अशोक जोशी ने बताया कि संजारी चौकी अंतर्गत गांव में पति और उसकी पत्नी के बीच घरेलू बात पर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट भी हुई और पत्नी ने गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद पत्नी ने पति के गुप्तांग को दांत से काट लिया हैं। पति की रिपोर्ट पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल