महीने भर में सौ बड़े विपक्षी नेता होंगे बीजेपी में शामिल
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के भाजपा में आने की अटकलों के बीच दावा किया जा रहा है कि महज एक माह के भीतर ही कांग्रेस के सौ बड़े नेता भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। दरअसल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना है कि अगले महीने तक विपक्ष के सौ बड़े नेता भाजपा ज्वाइन करेंगे। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद-विधायक और कद्दावर नेता शामिल होंगे।
दिल्ली में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना था कि पक्ष ही नहीं बल्कि विपक्ष के भी अनेक नेता देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को सही मानते हैं। यह अलग बात है कि वे सभी अपनी पार्टिगत बाध्यताओं के चलते खुलकर अपनी बात नहीं रख पाते हैं, लेकिन उनकी आस्था प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों में ही है। ऐसे में वे अपनी-अपनी पार्टियों को छोड़कर भाजपा का दामन थाम सकते हैं। गौरतलब है कि यह बात केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के उस वक्त कही है जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव 2024 में 370 सीटें जिताने का लक्ष्य दे दिया है। अब जबकि भाजपा पहले से ही अपने सर्वोच्च स्तर पर है, तब ऐसे में माना जा रहा है कि 370 सीटें जीतने का लक्ष्य तभी हासिल हो सकेगा जबकि विपक्षी दलों के कई बड़े नेता भाजपा में आ जाएं और वे अपने प्रभाव वाली सीटों पर भाजपा को जिताने का काम करें। सूत्रों की मानें तो भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उत्तर भारत के अलावा दक्षिण भारत के कई राज्यों के बड़े नेताओं से भी बातचीत कर रहा है। इन राज्यों में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल भी शामिल हैं।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल