पुतिन के खिलाफ हुआ भारी प्रदर्शन, विदेशी पत्रकारों को भी हिरासत में लिया
मॉस्को । रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ रूस में बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार चुनाव मुख्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस के अधिकारियों ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई में मॉस्को में विदेशी प्रेस संगठनों के कई पत्रकारों को भी हिरासत में लिया गया। जानकारी के अनुसार पुतिन के चुनाव मुख्यालय पर भारी विरोध प्रदर्शन में कई महिलाएं भी शामिल हैं। ये महिलाएं यूक्रेन में लड़ाई के लिए भेजे गए अपने पतियों और बेटों की घर वापसी की मांग लंबे समय से कर रहीं है। एक वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें रूसी अधिकारियों को रेड स्क्वायर के पास प्रेस जैकेट पहने कई लोगों को हिरासत में लेते हुए दिखाया गया है।
रूसी सरकार की इस कार्रवाई पर को लेकर बताया जा रहा है कि कम से कम 27 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें एक प्रदर्शनकारी को जबरदस्ती पुलिस वैन में डालकर पुलिस स्टेशन के जाया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बंदियों से मिलने के लिए एक वकील को भेजा, लेकिन उन्हें मिलने से मना कर दिया गया। पकड़े गए लोगों में प्रतिष्ठित प्रेस के लिए काम करने वाले पत्रकार और साथ ही मानवाधिकार कार्यकर्ता भी शामिल हैं। रैली को कवर करने वाले अन्य सात पत्रकारों को बासमनी पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट