छात्राओं के साथ हिस्ट्रीशीटर पूजा की दंबगई...कमरे में बंधक बनाकर की छेड़खानी और मारपीट, जानिए पूरा मामला?"
Raipur: रायपुर में हिस्ट्रीशीटर पूजा सचदेवा की दबंगई का मामला सामने आया है. हिस्ट्रीशीटर पूजा सचदेवा ने आधा दर्जन छात्र-छात्राओं को कमल विहार के फ्लैट में बंधक बना लिया. अपने साथियों के साथ मिलकर पूजा ने छात्रों से जमकर मारपीट की और छात्राओं से छेड़खानी की. उनके प्राइवेट पार्ट पर हमला भी किया. आरोपियों ने नगदी रकम के साथ उनका मोबाइल, लैपटॉप, मोपेड समेत करीब डेढ़ लाख का सामान भी लूट लिया और फरार हो गए. ये पूरा मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है.
हिस्ट्रीशीटर पूजा ने छात्राओं को बनाया बंधक, की मारपीट
पुलिस के मुताबिक अमलीडीह में रोशिता तिर्की अपनी छोटी बहन रिया के साथ रहती है. उनका कजिन भाई अटल कुमार भगत कमल विहार के कृष्णा हाइट्स में किराए के फ्लैट में रहते हैं. शनिवार-रविवार की रात अटल ने उन्हें फोन किया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है. इसके बाद रोशिता और रिया अटल के लिए खाना लेकर कृष्णा हाइट्स पहुंचे. अटल को खाना देकर दोनों फ्लैट से नीचे उतरे.
लिफ्ट के पास महिला हिस्ट्रीशीटर पूजा सचदेव और तीन युवक खड़े थे. सभी नशे में थे. पूजा ने खुद को इंस्पेक्टर और युवकों को सिपाही बताते हुए रोशिता और रिया से पूछताछ करनी शुरू कर दी कि यहां क्यों आए थे. रोशिता ने अपने भाई के घर आने की जानकारी दी. इसके बाद सभी ने दोनों युवतियों को पकड़ लिया और मारपीट करते हुए अटल के फ्लैट में ले गए.
राशिफल 2 अप्रैल 2026: ये राशि पाएंगी लाभ, ये राशि होंगे मुश्किलों का सामना
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती की चुनावी शुरुआत लखनऊ से, बीजेपी और सपा के बीच BSP के लिए चुनौतीपूर्ण रास्ता
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव