यूपी में अगले 5 दिनों तक हीट वेव की चेतावनी
लखनऊ । यूपी में जून का पहला सप्ताह पूर्वी हवाओं और हल्की बारिश से राहत भरा रहा था। अब यहां हीट वेव ने दस्तक दी है। पूरब से लेकर पश्चिम तक हीट वेव का कहर देखने को मिल रहा है। ये अगले 5 दिनों तक लोगों को परेशान करेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में हीट वेव तांडव करेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। लखनऊ मौसम केंद्र ने अगले 5 दिनों के लिए चेतावनी जारी कर लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक ऐसे में बहुत जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकलें। उन्होंने बताया कि 5 दिन बाद हल्की बूंदाबांदी होगी। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बलिया चुर्क, बहराइच,फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़ और बस्ती में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, आगरा और बुंदेलखंड उत्तर प्रदेश में गर्म रहेंगे। यहां का अधिकतम तापमान आज भी 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। आज से 5 दिनों के लिए यहां हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है। इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी हो गया है। वहीं उरई, हमीरपुर, बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और इटावा आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
कुछ विशेषज्ञों ने प्रदर्शन के आधार पर समर्थन किया
बेरोजगारों को बनाया निशाना, नौकरी दिलाने के नाम पर 30 लाख की ठगी
पाइपलाइन प्रोजेक्ट में लापरवाही, सड़कें बनी मुसीबत
रीवा की APS यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला, रामायण-बघेली पर होगा शोध
जमीन खरीदी-बिक्री पर लगेगा ब्रेक, 23 मार्च से बंद रहेगा राजस्व सिस्टम
लाखों रुपये के फर्जीवाड़े का खुलासा, जांच में सामने आया मामला
किसान को राहत देते हुए कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया
कई जिलों में फायर स्टेशनों की कमी पर जताई नाराजगी
संबल योजना में घोटाले का आरोप, दलालों ने बनाया कमाई का जरिया
पश्चिम एशिया तनाव के बीच फेड का बड़ा फैसला—दरें स्थिर