हार्दिक पांड्या पर एक मैच का निलंबन और लगा 30 लाख रुपये का जुर्माना
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए आईपीएल 2024 का अंत भी बेहद निराशाजनक रहा। मुंबई इंडियंस को शुक्रवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के हाथों आईपीएल 2024 के 67वें मैच में 18 रन की शिकस्त सहनी पड़ी। मौजूदा सीजन में मुंबई की यह 10वीं हार रही और वो प्वाइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही।
मुंबई इंडियंस खेमे की निराशा तब और बढ़ गई जब कप्तान हार्दिक पांड्या पर एक मैच का निलंबन और 30 लाख रुपये का जुर्माना लगा। दरअसल, लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने तय समय पर अपने 20 ओवर नहीं डाले। इसका मतलब है कि मुंबई ने आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन किया और धीमी ओवर गति के कारण उसे बुरा परिणाम सहना पड़ा।
वैसे, कप्तान हार्दिक पांड्या पर निलंबन और 30 लाख रुपये का जुर्माना इसलिए लगा क्योंकि मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस ने तीसरी बार धीमी ओवर गति से गेंदबाजी की। वानखेड़े स्टेडियम पर टीम को इसका दोषी मानते हुए कप्तान हार्दिक पांड्या को कड़ी सजा दी गई।
आईपीएल का बयान
चूकि न्यूनतम ओवर रेट संबंधित आईपीएल आचार संहिता में यह मुंबई इंडियंस का सीजन में तीसरा अपराध है। हार्दिक पांड्या पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगा और टीम के अगले मैच में उन पर प्रतिबंध लगाया गया।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में शामिल सदस्यों और इंपैक्ट प्लेयर पर या तो 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा या फिर उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत काटा गया। इनमें से जिसकी भी रकम कम होगी, वो जुर्माने के रूप में प्राप्त किया जाएगा।
पांड्या ऐसे दूसरे कप्तान
हार्दिक पांड्या मौजूदा आईपीएल में एक मैच का निलंबन झेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर एक मैच का प्रतिबंध लगा था, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच नहीं खेल पाए थे। चूकि मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को लखनऊ के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेला तो पांड्या अगले सीजन में टीम के पहले मैच से बाहर रहेंगे।
मुंबई का निराशाजनक प्रदर्शन
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए मौजूदा सीजन बेहद खराब रहा। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में मुंबई ने 14 मैचों में केवल चार जीत हासिल की जबकि 10 मैचों में उसे शिकस्त का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल इतिहास में दूसरी बार प्वाइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही। इससे पहले 2022 में भी मुंबई आखिरी स्थान पर रहा था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान