इजराइली हमले में हमास का मिलिट्री चीफ मारा गया
तेलअवीव । इजराइली सेना ने गुरुवार को दावा किया कि उसके हमले में हमास का मिलिट्री चीफ मोहम्मद दाइफ मारा जा चुका है। सेना ने बताया कि गाजा के खान यूनिस में 13 जुलाई को फाइटर जेट से किए हमले में दाइफ मारा गया था।मोहम्मद दाइफ की मौत की खबर काफी समय से चर्चा में थी लेकिन इसकी पुष्टि गुरुवार हो हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमास के 3 बड़े लीडर थे, जिन्होंने इजराइल पर हमले में बड़ी भूमिका निभाई थी। इजराइल इससे पहले 7 बार दाइफ को मारने की कोशिश कर चुका था। हालांकि इजराइल को सफलता नहीं मिली थी। मोहम्मद दाइफ और इस्माइल हानियेह की मौत के बाद अब हमास में याह्या सिनवार ही सबसे बड़ा नेता बच गया है। इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने दाइफ की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि यह गाजा से आतंक को मिटाने के टारगेट में एक बड़ा कदम साबित हुआ है।
पिता-पुत्र के बीच खींचतान, शीर्ष अदालत ने सौंपा मामला सिविल कोर्ट को
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम, ट्रंप ने हमलों को रोकने की बात कही
व्हाट्सऐप स्कैम अलर्ट: फर्जी लिंक से बैंक खाते खाली, लोगों को लगाया बड़ा चूना
PM मोदी बोले: पश्चिम एशिया के हालात पर मिलकर ही कर सकते हैं मुकाबला
टीबी के लक्षण और सावधानियां, खांसी पर न करें लापरवाही
Bhopal में RGPV कैंटीन का मामला गरमाया, जांच कमेटी गठित
साजिश के तहत जलाया कार, पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारने की ठानी
महू में बवाल: डॉक्टर पर आरोप के बाद आरोपी के घर में तोड़फोड़, तीन लोग पकड़े गए
डायल 112 कॉन्ट्रैक्ट विवाद पर कोर्ट का फैसला, EMRI को मिली बड़ी जीत
IPL में केएल राहुल की बैटिंग पोजिशन तय, कोच का बड़ा बयान