हमास-इस्राइल में फिर तेज हुई जंग
दुनिया के कई देश युद्ध में घिरे हुए हैं। जहां रूस-यूक्रेन जंग को दो साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। इधर, हमास और इस्राइल बीते सात महीने से लड़ाई लड़ रहे हैं। अब तक 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जहां सभी देश संघर्ष विराम की उम्मीद लगाए हुए थे। वहीं, अब एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। हमास के तेल अवीव के वाणिज्यिक केंद्र पर हमले के बाद इस्राइल ने राफा में एक शिविर पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं। इस हमले में कथित तौर पर कम से कम 35 फलस्तीनी मारे गए हैं। अब हमलों को लेकर भी हमास और इस्राइल में बहस छिड़ गई है। गाजा के अधिकारियों का कहना है कि विस्थापित लोगों के एक केंद्र पर इस्राइल ने हमला किया, जिसमें दर्जनों लोग मारे गए। जबकि इस्राइली सेना ने कहा कि उसने सिर्फ हमास के सदस्यों को निशाना बनाया था।
हमास संचालित क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि हमलों में 35 लोगों की जान चली गई और दर्जनों घायल हो गए, जिनमें ज्यादातर बच्चे और महिलाएं थीं। वहीं, इस्राइली सेना ने कहा कि उसने सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया था। साथ ही उसने वेस्ट बैंक में हमले करने के जिम्मेदार हमास के दो वरिष्ठ अधिकारियों को भी मार गिराया।गाजा में हमास द्वारा संचालित सरकारी मीडिया ने इस्राइल द्वारा किए हमले को नरसंहार करार दिया। कहा कि राफा के पास फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी द्वारा संचालित एक केंद्र को निशाना बनाया कर हमला किया गया।
राहुल गांधी सोमवार को वडोदरा आएंगे, आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर करेंगे संवाद
जहरीले दूध से हड़कंप: आंध्र प्रदेश में 16 मौतें, कई की हालत गंभीर
भारत ने फ्यूल सप्लाई और शिपिंग सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया, होर्मुज में जहाजों पर 24×7 निगरानी
असम विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने दूसरी सूची जारी कर 7 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए
तेल-गैस संकट पर पीएम मोदी कर रहे बड़ी बैठक, होर्मुज के चक्रव्यूह को भेदने के लिए मंत्रियों संग चर्चा
आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनाये गए संजय पाण्डेय
हाईकोर्ट ने पूछा- चाइनीज मांझे पर रोक को लेकर क्या कार्रवाई की गई, सरकार जवाब दे