हंसी और ड्रामे से भरपूर 'ग्राम चिकित्सालय', ट्रेलर ने जीता दिल
'ग्राम चिकित्सालय' सीरीज का ट्रेलर जारी हो चुका है। ट्रेलर को प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया पेज पर जारी किया है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि इसमें अमोल पराशर और विनय पाठक अहम रोल में हैं। दोनों ने डॉक्टर की भूमिका निभाई है। अमोल पराशर सरकारी डॉक्टर बने हैं तो वहीं विनय पाठक एक झोला छाप डॉक्टर बने हैं। ट्रेलर पर दर्शक अपना प्यार लुटा रहे हैं।
ट्रेलर में क्या है?
ट्रेलर में देखा जा सकता है कि छोला छाप डॉक्टर बने विनय पाठक लोगों का इंटरनेट पर सर्च करके इलाज करते हैं। एक महिला उनके पास इलाज कराने आती है। वह उसको इंटरनेट पर देखकर दवा देते हैं। इसके बाद ट्रेलर में अमोल पराशर को दिखाया जाता है जो ग्राम चिकित्सालय में आते हैं और लोगों से कहते हैं कि मैं आपका ग्राम चिकित्सक हूं। अगर आपको कोई भी बीमारी हो तो आप हमसे इलाज कराएं।
ट्रेलर के बहाने गांव के लोगों की सोच
ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि अमोल पराशर घर-घर जाकर लोगों से पूछते हैं कि किसी को कोई बीमारी है क्या? कई दिनों तक ग्राम चिकित्सालय में कोई भी मरीज नहीं आता है। वहीं दूसरी तरफ झोला छाप डॉक्टर के यहां मरीजों की भीड़ लगी रहती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि गांव के लोग अमोल पराशर के खिलाफ हो जाते हैं।
कुल मिलाकर कह सकते हैं कि सीरीज में गांव में ग्राम चिकित्सालय की हालत के बहाने स्वास्थ्य के प्रति गांव के लोगों की सोच दिखाई गई है।
लोगों को पसंद आ रहा ट्रेलर
सोशल मीडिया पर ट्रेलर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि 'स्वागत है भितकंडी के चिकित्सालय में, जहां हंसने का मौका मिलेगा और ड्रामा भी।' कई यूजर्स को 'ग्राम चिकित्सालय' का ट्रेलर पसंद आ रहा है। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है 'लव यू अनमोल भैया।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'सब कुछ मिलेगा यहां।' एक और यूजर ने लिखा है 'यह बहुत मजेदार है।'
'ग्राम चिकित्सालय' के बारे में
आपको बता दें कि 'ग्राम चिकित्सालय' को 'पंचायत' सीरीज के मेकर्स ने बनाया है। हाल ही में 'ग्राम चिकित्सालय' के मेकर्स ने इसका पोस्टर जारी किया था। इसमें अमोल पराशर और विनय पाठक को दिखाया गया था। 'ग्राम चिकित्सालय' सीरीज 9 मई को रिलीज होने वाली है।
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
असम में पीएम मोदी का निशाना, शाही परिवार के उम्मीदवारों पर कड़ा तंज