छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम खेती पर सरकार का कड़ा एक्शन
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से हो रही अफीम की खेती के खुलासे के बाद राज्य सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी जिलों के कलेक्टरों को सख्त निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राज्य के किसी भी हिस्से में अवैध रूप से अफीम की खेती न हो।
अफीम की अवैध खेती पर सरकार सख्त, कलेक्टर्स से मांगी रिपोर्ट
बीते दिनों दुर्ग और बलरामपुर में अवैध अफीम खेती के मामलों के खुलासे के बाद CM विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर अपने-अपने जिलों में व्यापक सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने आदेश दिया है कि 15 दिनों के भीतर प्रमाण-पत्र सहित विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाए. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में किसी भी स्तर पर अवैध खेती या नशीले पदार्थों के उत्पादन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जीरो टॉलरेंस की नीति और आगे की कार्यवाही
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशों के बाद आयुक्त भू-अभिलेख ने सभी जिलों को निर्देश भेज दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में अफीम की खेती न होने का प्रमाणपत्र जल्द उपलब्ध कराएं. दुर्ग और बलरामपुर में हाल में जिस तरह लगातार अवैध खेती पकड़ी गई है, उसने प्रशासन की चिंता बढ़ाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन और कारोबार के प्रति सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है. ऐसे में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि प्रदेश में अवैध मादक सामग्री की खेती या व्यापार के लिए कोई जगह न बचे।
राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात