बिहार में सुबह 6:30 बजे खुलेंगे सरकारी स्कूल
पटना । बिहार में एक बार फिर स्कूलों का टाइम टेबल बदल गया है। 10 से 30 जून तक सभी सरकारी स्कूल सुबह 6:30 से 12:10 बजे तक खुलेंगे। इसका शेड्यूल भी जारी किया गया है। इसी के साथ अवकाश में गए केके पाठक के फैसले पलटने का काम शुरु है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी लेटर के मुताबिक शिक्षकों को सुबह 6:30 बजे स्कूल पहुंचना होगा। साढ़े 6 से 6:45 बजे तक प्रार्थना होगी। 7:20 बजे तक पहली कक्षा, 7:20 से 7:55 तक दूसरी कक्षा, 7:55 से 8:30 तक तीसरी कक्षा, 08:30 से 09:05 तक चौथी कक्षा, 9:05 से 09:40 तक पांचवीं कक्षा और 9:40 से 10:15 बजे तक छठी व सुबह 10:15 से 10:50 तक 7वीं कक्षा संचालित की जाएगी। इसके बाद 11:30 तक मिशन दक्ष की क्लासेज होगी। वर्ग 3-8 तक के विद्यार्थियों के लिए मिशन दक्ष के अंतर्गत कक्षा संचालित होगी। कक्षा 9-12 तक के विद्यार्थियों के लिए नियमित कक्षा का संचालन भी होगा। जो बच्चे मिशन दक्ष से आच्छादित नहीं हैं उनके लिए खेलकूद, पेंटिंग एवं अन्य सृजनात्मक गतिविधियां होंगी। जबकि सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:10 मिनट तक कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए मध्यान भोजन का समय रहेगा।
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
जो जैसा बोलेगा, वैसा ही खुल जाएगा – अखिलेश यादव
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ