गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने भारत को T20 World Cup जीतने पर दी बधाई
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रिका को हरा कर T20 World Cup 2024 की ट्रॉफी अपने नाम की। भारत ने साउथ अफ्रिका को 7 रनों से हराया।भारत और साउथ अफ्रिका के बीच हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी के लिए इस आखिरी मुकाबले पर मानो हर किसी की निगाहें टिकी हुई थीं। जैसे ही भारत ने जीत की ट्रॉफी अपने नाम की, टीम इंडिया की वाहवाही चारों ओर गूंजने लगी।इसी कड़ी में क्रिकेट के बड़े फैन माने जाने वाले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने भारत को इस जीत पर बधाई दी है।सुंदर पिचाई ने भारत को बधाई देते हुए एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट के साथ अपनी खुशी जाहिर की।
वे इस पोस्ट में लिखते हैं, क्या खेल था, मैं मुश्किल से सांस ले पाया, सब चीजों ने मिलकर खेल को अद्भुत बनाया। टीम इंडिया को जीत की बधाई हो। भारत इस जीत का हकदार था। साउथ अफ्रिका ने भी बेहतर खेला।सुंदर पिचाई ही नहीं, माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्य नडेला भी भारत की जीत पर अपनी खुशी जाहिर करते नजर आए। सत्य नडेला ने भी अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से भारत को इस बड़ी जीत की बधाई दी।वे अपने इस लेटेस्ट पोस्ट में लिखते हैं- क्या फाइनल था! टीम इंडिया को जीत की बधाई, साउथ अफ्रिका ने भी अच्छा खेला। सुपर वर्ल्ड कप... चलो! वेस्टइंडीज और अमेरिका में और क्रिकेट देखते हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 मार्च 2026)
केंद्रीय नीतियों पर उठाए सवाल, आम आदमी की चिंता व्यक्त की
लोगों ने जताई नाराजगी, सोशल मीडिया पर हो रही तीखी प्रतिक्रिया
न्यायिक सुधारों में पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर
‘भाजपा की बी-टीम है कांग्रेस’ – सीएम विजयन का विवादित बयान
‘उस समय चिंता जताने वाले शहंशाह चुप क्यों?’ कांग्रेस का तीखा सवाल
चुनावी माहौल में दिया ‘BJP हटाओ, देश बचाओ’ का नारा
फैंस ने खरीदे 6 लाख तक के टिकट, आयोजन हुआ विवादित
हाई कोर्ट में सोम डिस्टिलरीज केस की सुनवाई, ना स्टे मिला ना राहत — 23 मार्च को टॉप प्राथमिकता पर होगी अगली सुनवाई
महापौर का बयान: “जिसकी जरूरत होती है, वही सामान खरीदते हैं”