अक्षय तृतीया से पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी....
नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमत में गिरावट जारी है। अक्षय तृतीय से ठीक पहले गुरुवार को राजधानी दिल्ली में इन दोनों धातुओं की कीमत में कटौती देखने को मिली। ग्लोबल मार्केट से भी इनकी कीमत में कमी के रुझान देखने को मिले हैं।
सोने-चांदी की कीमत में कटौती
- HDFC Securities के मुताबिक, 9 मई को दिल्ली में सोना 50 रुपये की गिरावट के साथ 72,250 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। इससे पहले बुधवार को सोने की कीमत 72,300 रुपये दस ग्राम पर थी।
- समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है।
- आज (9 मई) 1,500 रुपये की गिरावट के साथ चांदी की कीमत 83,200 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले बुधवार को इसकी कीमत 84,700 रुपये प्रति किलो थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरा सोना
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी ने बताया कि दिल्ली में सोना (24 कैरेट) गुरुवार को 50 रुपये टूटकर 72,250 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। सोने की कीमत में गिरावट इंटरनेशनल मार्केट में भी देखने को मिली।
Comex की बात करें तो यहां सोना 2,308 डॉलर प्रति ओन्स पर ट्रेड कर रहा है, जो पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले इसमें 2 डॉलर की कमी देखने को मिली है। सौमिल बताते हैं कि सोने की कीमत में गिरावट की वजह अमेरिका में महंगाई और फेड के ब्याज दरों पर फेड के रुख के चलते देखने को मिली है।
दिल्ली में चांदी की कीमत आज 83,200 रुपये प्रति किलो रही। इसमें 1500 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी कीमत में 27.50 डॉलर प्रति ओन्स रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले में इसमें तेजी देखने को मिली है।
राहुल गांधी सोमवार को वडोदरा आएंगे, आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर करेंगे संवाद
जहरीले दूध से हड़कंप: आंध्र प्रदेश में 16 मौतें, कई की हालत गंभीर
भारत ने फ्यूल सप्लाई और शिपिंग सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया, होर्मुज में जहाजों पर 24×7 निगरानी
असम विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने दूसरी सूची जारी कर 7 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए
तेल-गैस संकट पर पीएम मोदी कर रहे बड़ी बैठक, होर्मुज के चक्रव्यूह को भेदने के लिए मंत्रियों संग चर्चा
आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनाये गए संजय पाण्डेय
हाईकोर्ट ने पूछा- चाइनीज मांझे पर रोक को लेकर क्या कार्रवाई की गई, सरकार जवाब दे