सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान: विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन देशद्रोह,नया भारत नहीं करेगा स्वीकार
बहराइच. उत्तर प्रदेश के बहराइच पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरंगजेब और सैयद साला मसूद गाजी विवाद पर तीखा हमला किया. बहराइच के मिहीपुरवा तहसील भवन का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आक्रांताओं का महिमा मंडान करने वाले देशद्रोही हैं. आज का नया भारत महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा.
मुख्यमंत्री ने कहा कि बहराइच में भेड़ियों ने आतंक मचाया था, वे पकड़े गए. जानवरों के हमला में इंसानों की मौत से दुख होता है, लेकिन हमारी सरकार ने मृतकों के परिवार को तुरंत मुआवजा दिया. उन्होंने कहा कि भारत में कुछ लोग आक्रांताओं का महिमामंडन कर रहे हैं. देश यह बर्दाश्त नहीं करेगा. आक्रांताओं का महिमा मंडान करने वाले देशद्रोही हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही बहराइच में महाराजा सुहेलदेव स्मारक का उद्घाटन भी किया जाएगा. साथ ही उन्हेंने जिले में नए बइपास रोड का भी ऐलान किया और कहा कि इससे जिले में पर्यटन बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर सृजन होंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब 2017 में उनकी सरकार बानी तो बहराइच जिले की जीडीपी 6 हजार करोड़ रुपए से कुछ अधिक थी. लेकिन आज 2023-24 में जिले की जीडीपी कई गुना बढ़कर 25 हजार करोड़ रुपए की हो गई है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया और कहा कि जिले में एक लाख 10 हाजर गरीब परिवारों को पक्का मकान मिल चुका है. लोगों को टॉयलेट की सुविधा भी मिली है. वृद्ध, विधवा और विकलांगों को पेंशन मिल रहा है. गरीब परिवारों की बेटियों के लिए सर्कार 51 हजार रुपए दे रही है. 1 अप्रैल से यह राशि एक लाख रुपए हो जाएगी.
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
जो जैसा बोलेगा, वैसा ही खुल जाएगा – अखिलेश यादव
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?