घाटशिला उपचुनाव में मतदान गोपनीयता भंग, ईवीएम के साथ फोटो वायरल करने पर दो पर FIR
घाटशिला: झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के दौरान मतदान की गोपनीयता भंग करने का गंभीर मामला सामने आया है। मतदान केंद्र के भीतर ईवीएम मशीन के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में जिला प्रशासन ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
मामले की जानकारी मिलते ही फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (FST) सक्रिय हो गई। जांच में पुष्टि हुई कि दोनों आरोपित एक राजनीतिक दल के समर्थक हैं। उन्होंने मतदान केंद्र के भीतर ईवीएम मशीन के पास खड़े होकर वोट डालते समय फोटो खींची और अपने फेसबुक अकाउंट पर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में पोस्ट भी की।
जैसे ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। घाटशिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में भी एक अन्य केस दर्ज हुआ है, जिसमें कैश के जरिए मतदाताओं को प्रभावित करने की आशंका जताई गई है।
डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि मतदान केंद्र के अंदर फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी पूरी तरह प्रतिबंधित है। यह चुनाव आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन है और इसके लिए सख्त दंड का प्रावधान है। उन्होंने स्पष्ट कहा, “मतदान कक्ष की गोपनीयता भंग करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पवित्रता पर सीधा आघात है। ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”
जिला प्रशासन ने इस घटना के माध्यम से मतदाताओं और राजनीतिक दलों को चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि किसी ने मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल से फोटो या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा