किशोरी से गैंगरेप, वीडियो बना किया वायरल
सारण । बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा प्रखंड में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो बनाकर वायरल किया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार यह वारदात 20 जुलाई की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
बता दें कि घटना वाले दिन प्रखंड के शिल्हौरी मंदिर में एक किशोरी अपनी सहेलियों के साथ पूजा करने आई थी। मढ़ौरा के एक गांव की रहने वाली लड़की ने पुलिस में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया है कि वह अपनी सहेलियों के साथ 20 जुलाई को शिल्हौरी मंदिर में पूजा करने गई थी। उसने कहा कि यहां भेल्दी निवासी आरोपी राहुल भी अपने एक दोस्त के साथ आया था। पीड़िता ने कहा कि भेल्दी की एक सहेली की वजह से ही वह राहुल को जानती थी। पीड़िता ने कहा कि घटना वाले दिन मंदिर से आरोपी अपने दोस्त के साथ उसे मोटरसाइकिल पर जबरदस्ती बैठाकर ले गया। आरोपी और उसके दोस्त ने भेल्दी के सराय बक्स चंवर में ले जाकर पीड़िता से दुष्कर्म किया।
आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद कुछ साथियों ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद वायरल वीडियो को कुछ युवतियों ने किशोरी को दिखाया। पीड़िता ने कहा कि इसके बाद स्वजन के साथ वह शुक्रवार को थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। एसडीपीओ नरेश ने बताया कि थानाध्यक्ष मुकेश के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई है। पुलिस ने भेल्दी थानाक्षेत्र से आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को किशोरी को मेडिकल जांच कराने व बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार युवक राहुल को जेल भेज दिया है। इस दौरान वीडियो बनाने और प्रसारित करने के मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
रायपुर में बढ़ी गर्मी, पारा 36°C तक पहुंचने की संभावना
शिरडी में साईं बाबा और महादेव की एक साथ पूजा, भक्तों के लिए 13 हज़ार किलो साबूदाने की खिचड़ी
रायगढ़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 21 दिन में 6 ट्रैक्टर जब्त
बाप तो बाप होता है, भारत की जीत पर बाबा बागेश्वर का पाकिस्तान पर जुबानी अटैक
बिलासपुर में स्कूल के सामने छात्र का अपहरण, तीन गिरफ्तार
भारत मंडपम में आज एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का आगाज़, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: हफ्ते के पहले दिन क्या आपको मिली राहत? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
गहने बनवाने का सबसे सही समय! सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चेक करें अपने शहर के ताजा रेट