दोस्ती हारी, मोहब्बत जीती? एकतरफा प्यार ने ले ली मासूम जान
बिहार के बेतिया में दो दोस्तों ने एक तरफाप्यार और जलन में अपने ही बेस्ट फ्रेंड की हत्या कर दी, जहां दो दोस्तों को एक ही लड़की से प्यार हो गया था. दोनों की इस बात को लेकर बहस हो गई और बहस ने झगड़े का रूप ले लिया. बात इतनी बढ़ गई कि दो दोस्तों ने अपने ही बेस्ट फ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर दी. तीनों बहुत पुराने दोस्त थे, लेकिन एक तरफा प्यार और गेमिंग ने एक पल में सब खत्म कर दिया.
इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि मृतक इम्तियाज अली और आरोपी साजिद हुसैन एक ही लड़की से एकतरफा प्रेम करते थे. दोनों की दोस्ती काफी पुरानी थी और वह अपने तीसरे दोस्त फैज अरशद के साथ ऑनलाइन फ्री फायर गेम भी खेलते थे. इम्तियाज इस गेम में काफी माहिर था, जिससे साजिद और फैज के मन में उसके लिए जलन और द्वेष की भावना पैदा हो गई.
दोनों ने गला घोंटकर कर दी हत्या
इसी रंजिश और प्यार में हार की जलन ने दोनों दोस्तों ने मिलकर एक साजिश रची और इम्तियाज को घुमाने के बहाने रामनगर थाना क्षेत्र के चानकी गढ़ ले गए. वहां कोल्ड ड्रिंक में नशे की दवा मिलाकर उसे बेहोश किया और फिर तौलाहा रेलवे ट्रैक के पास सुनसान इलाके में ले गए. इसके बाद उसकी वहीं पर दोनों ने गला रेतकर हत्या कर दी. इसके बाद उन्होंने एक और साजिश रची, जिससे की वह इस मामले में न फंसे.
10 लाख रुपये की फिरौती की मांग
मामले को फिरौती का रंग देने के लिए फैज अरशद ने मृतक के मोबाइल से ही उसकी मां को व्हाट्सएप पर 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की. इधर मृतक के परिजनों ने केस दर्ज करा दिया था. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मामले का खुलासा कर दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है. फिलहाल दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है.
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का