फ्रांस ने लादेन के बेटे को देश से निकाला
पेरिस। फ्रांस ने आतंकी ओसामा बिन लादेन के बेटे उमर बिन लादेन के देश लौटने पर हमेशा के लिए रोक लगा दी है। फ्रांस के गृह मंत्री ब्रूनो रितेयू ने इस आदेश पर दस्तखत किया। गृह मंत्री रितेयू ने कहा कि अब उमर बिन लादेन के फ्रांस लौटने की उम्मीद हमेशा के लिए खत्म हो चुकी है। रितेयू ने कहा कि उमर ने सोशल मीडिया पर आतंक को बढ़ावा देने से जुड़े पोस्ट किए थे। 43 साल का उमर फ्रांस के नॉरमंडी में 2016 से रह रहा था। उसने ब्रिटिश नागरिक जैना मोहम्मद अल-सबा (जेन फेलिक्स ब्राउन) से शादी की थी, जिसके बाद उसे फ्रांस में रहने की अनुमति मिली थी। यहां पर वह पेंटिंग कर अपना जीवनयापन करता था।
पिछले साल उमर ने पिता ओसामा बिन लादेन के जन्मदिन पर एक पोस्ट किया था। इमसें उसने पिता की तारीफ की थी। इसे आतंकवाद के समर्थन के तौर पर देखा गया था। इसके बाद उसका फ्रांस में रहने का परमिट दो साल के लिए रद्द कर दिया गया था। इसके बाद वह पत्नी के साथ कतर चला गया था।
मैच के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन पर अंपायर सख्त नजर आए
आईपीएल की सफलता को लेकर अलग-अलग राय, बहस तेज
अब व्हाट्सएप पर मिलेगा जन्म प्रमाण पत्र, नहीं लगाने होंगे चक्कर
2.34 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया
ईरान के सख्त रुख से कूटनीतिक समीकरण बदलते नजर आए
जरूरी सेवाओं को गैस आपूर्ति में मिलेगी प्राथमिकता
पिच निर्माण और अभ्यास सुविधाओं पर बाद में होगा काम
करीब ₹1770 करोड़ की नेटवर्थ के साथ सफल बिजनेसवुमन
जियोपॉलिटिकल तनाव से बाजार डरे, एशियाई शेयरों में गिरावट
अधिकारियों की पूछताछ से कारोबारियों में हड़कंप