इजरायली हमले में हिजबुल्लाह के पांच लड़ाके मारे गए
तेलअवीव । एक ओर गाजा में हमास, दूसरी ओर लेबनान में हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच संघर्ष लगातार जारी है। इजरायली सेना इन दोनों मोर्चों पर जंग लड़ रही है। वहीं तीसरा मोर्चा ईरान के साथ शुरू होने की प्रबल संभावना है। दक्षिण लेबनान में इजरायली हमले में हिजबुल्लाह के पांच लड़ाके मारे गए हैं। इनमें एक बड़े कमांडर अली जमाल अलदीन जवाद का नाम भी शामिल है।
उसके मरने से हिजबुल्लाह की दक्षिणी लेबनान से उत्तरी इजरायल के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने और उन्हें अंजाम देने की क्षमता में काफी कमी आई है। हमले के बाद लेबनान की तरफ से भी ड्रोन और रॉकेट की बौछार कर दी गई है।
हमले में बड़ी संख्या में इजरायलियों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईडीएफ का दावा है कि लेबनान की ओर से किए गए ड्रोन अटैक को आयरन डोम के जरिए नेस्तनाबूद कर दिया गया है। हालांकि, कुछ ड्रोन इजरायली इलाके में गिरने की पुष्टि की गई है, जिससे बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं।
इस बीच ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर होसैन सलामी ने इजरायल को कड़ी सज़ा देने की बात कही है। इस मौके पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने कहा कि ईरान क्षेत्र में तनाव नहीं बढ़ाना चाहता, लेकिन इजरायल ने उनकी कोशिशों को नाकाम कर दिया है।
कोल्ड स्टोरेज हादसा: अमोनिया गैस टैंक फटने से प्रयागराज में बड़ी त्रासदी
पिता-पुत्र के बीच खींचतान, शीर्ष अदालत ने सौंपा मामला सिविल कोर्ट को
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम, ट्रंप ने हमलों को रोकने की बात कही
व्हाट्सऐप स्कैम अलर्ट: फर्जी लिंक से बैंक खाते खाली, लोगों को लगाया बड़ा चूना
PM मोदी बोले: पश्चिम एशिया के हालात पर मिलकर ही कर सकते हैं मुकाबला
टीबी के लक्षण और सावधानियां, खांसी पर न करें लापरवाही
Bhopal में RGPV कैंटीन का मामला गरमाया, जांच कमेटी गठित
साजिश के तहत जलाया कार, पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारने की ठानी
महू में बवाल: डॉक्टर पर आरोप के बाद आरोपी के घर में तोड़फोड़, तीन लोग पकड़े गए
डायल 112 कॉन्ट्रैक्ट विवाद पर कोर्ट का फैसला, EMRI को मिली बड़ी जीत