गया के शेरघाटी कोर्ट में फायरिंग
गया । शेरघाटी कोर्ट में गोलीबारी हुई है। अपराधियों ने लोक जनशक्ति पार्टी (पारस गुट) के नेता अनवर अली खान हत्याकांड के मुख्य आरोपी फोटो खान को गोली मार दी। इतना ही नहीं पुलिसकर्मी ने अपराधियों को पकडऩे की कोशिश की तो एक पुलिसकर्मी को भी अपराधियों ने गोली मार दी। पुलिसकर्मी के हाथ में गोली लगी है। घटना के बाद इलाके में हडक़ंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और घायलों पुलिसकर्मी और हत्यारोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया।
पुलिस के अनुसार, अनवर अली खान हत्याकांड के मुख्य आरोपी फोटो खान की आज कोर्ट में पेशी होनी थी। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने गोलीबारी कर दी। इसमें फोटो खान और एक पुलिस जवान घायल हो गए। दोनों का इलाज चल रहा है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई