माकड्रिल कोच में लगी आग
माकड्रिल:यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर कड़े कदम उठाए जाते हैं। आपात स्थिति में आग की रोकथाम के लिए स्टेशनों और गाड़ियों के एसी कोच आदि में अग्निशमन यंत्र उपलब्ध कराए जाते हैं। आग लगने के दौरान ट्रेन में उपलब्ध अग्निशमन उपकरण का प्रयोग सभी कर्मचारी कर सकें। इसी उद्देश्य माल गोदाम के पास कंडम कोच में आग लगने का प्रदर्शन कर कर्मचारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी साकेत रंजन के मार्गदर्शन में नौ मई को नागरिक सुरक्षा निरीक्षकों व संरक्षा सलाहकारों द्वारा कोचिंग डिपो तथा दुर्घटना राहत यान के कर्मचारियों को फायर सेफ्टी नियमों की जानकारी दी गई तथा एक सवारी गाड़ी के कंडम कोच में ज्वलनशील सामान पर आग लगाकर उसे बाहर निकाला गया तथा अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करने की विधियों के बारे में प्रशिक्षण देकर उनके ही हाथों अग्निशमन यंत्र का उपयोग कराकर आग को बुझाया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने कर्मचारियों को आग से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ली जाने वाली सावधानियों के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही आग लगने के दौरान पास के अग्निशमन केन्द्रों का संपर्क नंबर एवं फायर ब्रिगेड हेल्पलाइन नं. 112 को मुंह जुबानी याद रखने की सलाह भी दी गई।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल