यूथ वनडे का सबसे तेज़ शतक: भारत की नई पीढ़ी की शक्ति
नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को वॉर्सेस्टर में इंग्लैंड अंडर-19 और भारत अंडर-19 के बीच चौथे मेंस यूथ वनडे मैच में इतिहास रच दिया। वैभव ने शतक जड़कर 12 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए पाकिस्तान के खिलाड़ी को पीछे छोड़ दिया। वैभव सूर्यवंशी यूथ वनडे इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
सूर्यवंशी ने 52 गेंद पर शतक पूरा किया और पाकिस्तान के कामराम गुलाम के 53 गेंद पर शतक बनाने के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी तेजतर्रार पारी के दौरान 10 चौके और 7 छक्के लगाए।
यूथ वनडे में सबसे तेज शतक
- 52 गेंद - वैभव सूर्यवंशी - भारत U19 बनाम इंग्लैंड U19 - वॉर्सेस्टर (2025)
- 53 गेंद - कामरान गुलाम - पाकिस्तान अंडर 19 बनाम इंग्लैंड अंडर 19 - लीसेस्टर (2013)
- 68 गेंद - तमीम इकबाल - बांग्लादेश अंडर 19 बनाम इंग्लैंड अंडर 19 - फतुल्लाह (2005/06)
- 69 गेंद - राज अंगद बावा - भारत U19 बनाम युगांडा U19 - तारौबा (2021/22)
- 69 गेंद - शॉन मार्श - ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 बनाम केन्या अंडर 19 - डुनेडिन (2001/02)
टेस्ट में मचा चुके हैं धमाका
बता दें कि पिछले साल 14 वर्षीय इस खिलाड़ी ने चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ मेंस यूथ टेस्ट में दूसरा सबसे तेज शतक लगाया था। उन्होंने सिर्फ 56 गेंद पर शतक जड़ा था। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ इंग्लैंड के मोईन अली हैं, जिन्होंने 2005 में 56 गेंद पर शतक लगाया था।
इंग्लैंड में जमकर गरज रहा वैभव का बल्ला
गौरतलब हो कि सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की यूथ वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं। पिछले मैच में उन्होंने 20 गेंद में अर्धशतक जड़ा था, जो किसी भारतीय द्वारा यूथ वनडे में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। सूर्यवंशी 31 गेंद पर 86 रन बनाकर आउट हो गए थे। सीरीज के पहले दो मैचों में उन्होंने 48 और 45 रन बनाए थे।
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं