जान्हवी कपूर के साथ फैन की बदतमीजी, सोशल मीडिया यूजर्स ने किया सख्त विरोध
कुछ महीनों पहले एयरपोर्ट पर करीना कपूर खान के साथ फोटो लेने के लिए फैंस ने उन्हें घेर लिया था, उनके साथ काफी मिसबिहेव किया। ऐसा ही सिचुएशन का सामना अब जान्हवी कपूर को करना पड़ा। एक फैन ने फोटो खिंचवाने के लिए एक्ट्रेस के साथ खराब बिहेव किया। जानिए, क्या हुआ जान्हवी के साथ?
जब फैंस ने जबरदस्ती मास्क उतार दिया
हाल ही में मुंबई में जान्हवी कपूर नजर आईं। कुछ फैंस ने उन्हें देखा, वे लोग जान्हवी के साथ फोटो खिंचवाना चाहते थे। ऐसी ही एक फैन ने जान्हवी के साथ फोटाे क्लिक करवाने के लिए उनका मास्क उतारने की कोशिश की। अचानक यह देख जान्हवी पीछे हो गईं और खुद ही अपना मास्क उतारकर फोटो क्लिक करवाया। फिर वह आगे बढ़ गईं।
सोशल मीडिया यूजर्स ने किया रिएक्ट
जब जान्हवी कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूजर्स का कहना था कि फैंस को एक्ट्रेस की प्राइवेसी का सम्माना करना चाहिए। सोशल मीडिया यूजर्स का यह भी मानना है कि कुछ लोगों को बिल्कुल भी तमीज नहीं होती है। एक यूजर का कहना था कि आप किसी सेलिब्रिटी को जानते लेकिन वह आपको नहीं जानता है, ऐसे में थोड़ा तो अच्छे से बिहेव करना चाहिए।
जान्हवी-सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म
जहां तक जान्हवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात है तो वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक फिल्म ‘परम सुंदरी’ में नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग का केरल शेड्यूल खत्म हुआ है। इस शूटिंग को लेकर जान्हवी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था और केरल शूटिंग के एक्सपीरियंस को यादगार बताया था।
लव लाइफ को लेकर भी चर्चा
करियर ही नहीं जान्हवी कपूर अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वह शिखर पहाड़िया संग रिलेशनशिप में हैं। दोनों को अकसर ही साथ देखा जाता है। शिखर, जान्हवी के फैमिली फंक्शन में भी शामिल होते हैं।
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
फर्जी गहनों पर लोन पास कर लाखों की रकम हड़पने का मामला उजागर
गर्मी के मौसम में बढ़ी डिमांड के बीच महंगाई का असर
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनेंगे, सरकार गठन की तैयारियां बढ़ीं
मौत पर मुनाफे का खेल, छह मामलों में गड़बड़ी का खुलासा हुआ
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई खुलकर सामने