ईयू की अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार संदिग्ध गिरफ्तार
यूरोपीय संघ की यूरोजस्ट कानून प्रवर्तन एजेंसी ने कहा कि मालवेयर के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले साइबर ढांचे को लक्षित करने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के समन्वित अभियान में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में 100 से अधिक इंटरनेट सर्वर बंद किए गए और 2,000 से ज्यादा डोमेन पर नियंत्रण किया गया। तीन दिनों में ‘बॉटनेट’ के विरुद्ध चलाया गया यह अब तक का सबसे बड़ा अभियान है।ये बॉटनेट रैंसमवेयर की तैनाती में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। ऑपरेशन एंडगेम नामक स्टिंग की शुरुआत और नेतृत्व फ्रांस, जर्मनी और नीदरलैंड ने किया, जिसमें ब्रिटेन, अमेरिका और कई अन्य देश भी शामिल हैं।
यूरोपीय संघ की न्यायिक सहयोग एजेंसी, यूरोजस्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि पुलिस ने चार उच्च स्तर की हैकिंग करने वाले संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।संदिग्धों ने ड्रॉपर नामक एक दुर्भावनापूर्ण सॉफ्टवेयर से संक्रमित लिंक, शिपिंग चालान जैसे अनुलग्नकों वाले ईमेल में फैलाया। डच नेशनल पुलिस के स्टेन डुइजफ व जर्मनी संघीय आपराधिक पुलिस कार्यालय की उप प्रमुख मार्टिना लिंक ने इसे अब तक का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय साइबर पुलिस अभियान बताया।
विश्व वानिकी दिवस पर विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
नवरात्रि पर जेलों में आध्यात्मिक माहौल, बंदियों को मिली विशेष सुविधाएं
रैंप योजना अंतर्गत लघु वनोपज आधारित फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण सम्पन्न
राहुल गांधी सोमवार को वडोदरा आएंगे, आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर करेंगे संवाद
जहरीले दूध से हड़कंप: आंध्र प्रदेश में 16 मौतें, कई की हालत गंभीर
भारत ने फ्यूल सप्लाई और शिपिंग सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया, होर्मुज में जहाजों पर 24×7 निगरानी
असम विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने दूसरी सूची जारी कर 7 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए