डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़...
सुकमा। सुकमा जिले में शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मामला पोलमपल्ली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि टेटराई- तोलनाई के जंगल में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर DRG जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। मुठभेड़ स्थल और आस-पास एरिया की सर्चिंग जारी थी, तभी तड़के DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ की पुष्टि SP किरण चव्हाण ने की है। उन्होंने बताया कि तोलनाई और टेटराई के बीच जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई है। 1 अज्ञात नक्सली का शव, 1 भरमार बंदूक, भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है। ज्यादा जानकारी जवानों को लौटने पर ही मिल पाएगी।
300 रुपये देकर कराए फर्जी क्लेम, आयुष्मान योजना में 64 लाख का घोटाला
5 लाख परिवारों को आर्थिक सहारा, सरकार का बड़ा कदम
एक अप्रैल को होगी रामावतार जग्गी केस की फाइनल सुनवाई
शाकिब की वापसी से BCB में नई हलचल, फैंस में उत्साह
भाजपा पर निशाना साधते हुए ममता बोलीं- जनता के साथ अन्याय नहीं होने दूंगी
हाईकोर्ट ने फेक कंटेंट पर तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया
सरकारी खजाने में अनियमितताओं पर पंचायत मंत्री का सख्त रुख
पूर्व ACS समेत 4 अधिकारियों को 2 महीने की सजा
हाइड्रोलिक जैक फेल होने से निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी