23 सितंबर को रांची पहुंच रही चुनाव आयोग की टीम
रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने भारत निर्वाचन आयोग की टीम 23 सितंबर को रांची आएगी। दो दिनों के दौरे पर आनेवाली टीम इस दौरान कुल पांच बैठकें करेगी। आयोग की टीम चुनाव तैयारी से जुड़े हर पहलू का जायजा लेगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार की मौजूदगी में होनेवाली बैठक की शुरुआत 23 सितंबर को सुबह 11 बजे से राजनीतिक दलों के साथ होगी।यह बैठक अपराह्न एक बजे तक चलेगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के अनुसार इस बैठक में तीन क्षेत्रीय दलों और छह राष्ट्रीय दलों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। बैठक में विधानसभा चुनाव से संबंधित सुझाव राजनीतिक दलों से लिया जाएगा। राजनीतिक दलों की बैठक के बाद इन्फोर्समेंट एजेंसियों से जुड़े 21 विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। यह बैठक अपराह्न दो बजे से 3:30 बजे तक होगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 मार्च 2026)
डिजिटल सेवा केंद्र से बदली रानी कुर्रे की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भर
डेयरी योजना बदल रही है धनमती की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
किसान ही देश के भाग्य विधाता हैं, उनकी समृद्धि ही है हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर
“महिला सम्मान का असली अर्थ तब होगा जब महिलाओं के खिलाफ अपशब्द बंद होगा” : एआईजी सिंह
ट्रंप-मोदी टेलीफोन वार्ता: ईरान युद्ध और होर्मुज खाड़ी पर हुई बातचीत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बुधवार को रिलीज करेंगे कछुए