बेडरुम में नहीं रखें ये चीजें
जीवन में सफलता के लिए वास्तु के कुछ नियमों का पाल करना जरुरी होता है। ऐसा नहीं होने पर धन की कमी के साथ ही कई परेशानियां आती हैं। वास्तु नियमों का पालन किचन से लेकर बेडरूम तक करना जरूरी होता है और इनकी पालना नहीं करने पर आपको कई प्रकार की समस्यां का सामना करना पड़ता है। वास्तु नियम बताते हैं कि सोते समय बेडरूम में कुछ चीजों को रखने से परहेज करना चाहिए। मान्यता है कि इन चीजों के होने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं और इन चीजों का असर आपकी सहेत पर पड़ता है।
बेड के पास घड़ी लगाना वास्तु के हिसाब से सही नहीं है। इससे मानसिक तनाव बढ़ता है और यदि घड़ी बंद हो जाए तो जीवन में रुकावट और नकारात्मकता आनी शुरू हो जाती है। वास्तु के अनुसार घड़ी को दीवार पर पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।
सोते समय पर्स को बेड के पास रखना अशुभ बताया गया है और ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। क्योंकि धन को विश्राम की जगह पर रखना लक्ष्मी जी को अशांत करता है। अगर आर्थिक मजबूती चाहते हैं, तो पर्स को हमेशा अलमारी या तिजोरी में में रखें।
आज के जीवन में मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट एक अहम हिस्सा बन गया है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार यह बहुत हानिकारक है और इन उपकरणों से निकलने वाली रेडिएशन नींद की गुणवत्ता को खराब करती हैं। अगर मानसिक शांति चाहते है तो आपको इन चीजों को अपने से दूर रखकर सोना होगा। जूते-चप्पल को अशुद्धमाना गया है और इनसे नकारात्मक ऊर्जा घर के अंदर आती है। अगर इन्हें बिस्तर के पास रखा जाए तो मां लक्ष्मी नाराज होती है। हमेशा जूते-चप्पल को शयनकक्ष से बाहर रखें।
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण