26 चिकित्सकों की बर्खास्तगी के आदेश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एक्शन मोड में है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई की है। 26 चिकित्सकों की बर्खास्तगी के निर्देश दे दिये हैं। उप मुख्यमंत्री ने चिकित्सा स्वास्थ्य प्रमुख सचिव को कर्तव्यों के प्रति लापरवाही व ड्यूटी से लगातार गैर हाजिर चल रहे थे चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है, 26 चिकित्सकों की बर्खास्तगी के निर्देश जारी कर दिये हैं।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। आमजन को उच्च श्रेणी की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की पहली प्राथमिकता है। डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य महानिदेशालय में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात डॉ. नीना वर्मा से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही जालौन, बरेली, मैनपुरी, सिद्धार्थनगर, ललितपुर, बलिया के चिकित्सकों पर गाज गिरी है। इसके अलावा बस्ती, रायबरेली, मथुरा, फिरोजाबाद, बहराइच, सहारनपुर, शाहजहांपुर के डॉक्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं।
कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर, सौर ऊर्जा भी एजेंडे में शामिल
महू में सनसनी: इलाज कराने आई युवती को बनाया ब्लैकमेल का शिकार
स्कूल में मारपीट का मामला, शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा
‘सर्जिकल स्ट्राइक’ मोड में सरकार, दो साल में 25 IAS-IPS पर कार्रवाई
कुमनार में खुला सुरक्षा कैंप, अबूझमाड़ में बढ़ी सुरक्षा और भरोसा
बॉक्स ऑफिस पर छाई धुरंधर 2, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन में नया रिकॉर्ड
Trinamool Congress की नई रणनीति, उत्तर-दक्षिण में अलग-अलग अभियान
15 हिरण और कोटरी की मौत के बाद अंधविश्वास का सहारा, वन विभाग पर सवाल
सपा पर केशव मौर्य का तीखा हमला, राजनीति गरमाई
फिल्म निर्माता मधु मंटेना के घर खुशियों की दस्तक, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म