सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा: टीम इंडिया को कोच करेंगे मैक्ग्रा?
नई दिल्ली : इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया. इस वजह से ये सीरीज 2-2 से बराबर हो गई. इससे भारतीय टीम के कोच ने राहत की सांस ली. अब टीम इंडिया की अगली अग्निपरीक्षा एशिया कप 2025 में होगी, जो 9 सितंबर से UAE में शुरू हो रहा है. इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में युवा टीम मैदान में उतरेगी. इस दौरान एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा को टीम इंडिया का संभावित गेंदबाजी कोच बताया जा रहा है.
क्या है वायरल दावे की सच्चाई?
सोशल मीडिया एक्स पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ग्लेन मैक्ग्रा को लेकर एक खबर तेजी से चल रही है. इसमें कहा गया है कि ग्लेन मैक्ग्रा भारतीय क्रिकेट टीम के संभावित गेंदबाजी कोच हैं. इस ट्वीट में ग्लेन मैक्ग्रा की फोटो भी लगाई गई है. इसमें ग्लेन मैक्ग्रा के कोच बनने का दावा तो कर दिया गया, लेकिन इसमें जरा भी सच्चाई नजर नहीं है, क्योंकि इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं है.
नहीं हटेंगे मोर्ने मोर्कल
टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने गेंदबाजों पर काफी मेहनत की है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाजों से जिस तरह से बॉलिंग की, उससे मोर्ने मोर्कल की मेहनत साफ दिखाई दे रही है. इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी में भी उनकी कोचिंग में गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था. ऐसे में अभी उनको हटाने के बारे में BCCI सोच भी नहीं सकता है.
इसके अलावा अगले साल T20I वर्ल्ड कप है. इसको देखते हुए BCCI कोचिंग स्टाफ में कोई बदलाव नहीं चाहता है. इसलिए सोशल मीडिया पर ग्लेन मैक्ग्रा को लेकर चल रही खबर पूरी तरह से गलत है. इसमें कोई सच्चाई नहीं है. इसके अलावा BCCI की ओर से भी इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी