खंडवा के डायल-112 हीरोज
भोपाल : खंडवा जिले के थाना हरसूद क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से ट्रेन से गिरकर घायल हुए एक व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया। इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को शीघ्र चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।
29 अप्रैल को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना हरसूद क्षेत्र अंतर्गत चारखेड़ा खुर्द रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ट्रेन से गिरकर घायल हो गया है। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही हरसूद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
मौके पर पहुँचकर डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक वीर सिंह एवं पायलट रोहित ने पाया कि एक व्यक्ति ट्रेन से गिरने के कारण घायल हो गया था। डायल-112 जवानों ने घायल व्यक्ति को तत्काल एफआरव्ही वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हरसूद पहुँचाया।
डायल-112 की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से पीड़ित व्यक्ति को समय पर उपचार उपलब्ध हो सका। डायल-112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा आपात परिस्थितियों में आमजन की सहायता हेतु सदैव सजग, संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।
मध्य प्रदेश: राज्य महिला आयोग में 6 साल का इंतजार खत्म, रेखा यादव बनीं नई अध्यक्ष
यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव