सड़क हादसे में एक की मौत.....
रायगढ़। जिले में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज एक बार फिर से पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तराईमाल नलवा स्टील के सामने एक तेजरफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक घायल हुआ है। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया है। पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक में सवार होकर नंदकिशोर राठिया और उसके नाना हर्राडीह गांव जा रहे थे। तराईमाल स्थित नालवा स्टील के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। ट्रेलर की ठोकर से एक और जहां बाइक क्षतिग्रस्त हो गई वहीं बुजुर्ग चक्के के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही सांसों की लड़ियां बिखर गई जबकि नंदकिशोर राठिया छिटककर घायल हो गया।
एक घायल
प्रत्यक्षदर्शियों ने डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को इलाज के लिए भेजा गया और मृतक के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया है। फिलहाल मृतक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है पुलिस जांच में जुटी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 मार्च 2026)
डिजिटल सेवा केंद्र से बदली रानी कुर्रे की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भर
डेयरी योजना बदल रही है धनमती की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
किसान ही देश के भाग्य विधाता हैं, उनकी समृद्धि ही है हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर
“महिला सम्मान का असली अर्थ तब होगा जब महिलाओं के खिलाफ अपशब्द बंद होगा” : एआईजी सिंह
ट्रंप-मोदी टेलीफोन वार्ता: ईरान युद्ध और होर्मुज खाड़ी पर हुई बातचीत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बुधवार को रिलीज करेंगे कछुए