छापामारी के डर से भागे हुए व्यक्ति की मौत
आरा। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत घाघा गांव में रविवार की रात पुलिस की छापेमारी के डर से भागे एक वारंटी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। सोमवार की सुबह। गांव स्थित एक खंडहरनुमा घर के पास से फरार वारंटी का शव बरामद किया।
शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा और आक्रोशित लोगों ने शव के साथ बिहिया -घाघा पथ को जाम कर हो-हंगामा किया। मृतक 75 वर्षीय भीम साह घाघा गांव निवासी स्व. ज्ञानचंद साह के पुत्र थे। पेशे से किसान थे। इधर, हंगामा कर रहे गुस्साए लोग पट्टीदार से जुड़े लोगों पर गला हत्या का आरोप लगा रहे थे। इधर, जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई गंभीर जख्म नहीं पाया पाया गया है। शुरुआती जांच में ह्रदयघात से मौत की आशंका है। वैसे शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल,आरा भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोर्ट से निर्गत वारंट के आधार पर गई थी पुलिस
इधर, मृतक के पुत्र उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2011 में करीब 60 बिगहा जमीन को लेकर पट्टीदार के लोगों से ही मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों तरफ से प्राथमिक की भी दर्ज हुई थी। उस समय वे जेल भी गए थे और जमानत पर बाहर आए थे। इस बीच उनका बेल टूट गया था और कोर्ट से वारंट निकल गया था। रविवार की रात उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस घर आई थी। जिसके कारण वे रविवार की रात घर से निकल गए थे। काफी देर जब वह घर पर वापस नहीं लौटे तो देर रात तक उनकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन, कुछ पता नहीं चल पाया।
गांव में ही खंडहरनुमा घर के पास मिला शव
सोमवार की सुबह एक व्यक्ति द्वारा सूचना मिली के गांव में ही पुराने उनके घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूरी उनके पुराने घर के खड़ी में एक बुजुर्ग का शव पड़ा है। सूचना स्वजन वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनके पिता का ही शव वहां पड़ा है। इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। दूसरी ओर, मृतक के पुत्र उमेश कुमार गुप्ता ने अपने पट्टीदार से ही चल रहे 60 बिगहा जमीन के विवाद को लेकर पट्टीदार के ही कुछ लोगों पर पिता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। मृतक के परिवार में पत्नी शकुंतला देवी,तीन पुत्र उमेश कुमार गुप्ता,भोला गुप्ता सुनील गुप्ता व दो पुत्री ममता देवी एवं सीता देवी है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी शकुंतला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल