दुनिया के कई देशों में फैल रही खतरनाक बीमारी, बढ़ी चिंता
वैश्विक हेल्थ रिपोर्ट्स पर नजर डालें तो पता चलता है कि इन दिनों मेनिनजाइटिस रोग को लेकर विशेषज्ञ अलर्ट पर हैं। यूनाइटेड किंगडम (यूके) में पिछले कुछ हफ्तों से जैसे हालात बने हुए हैं, वह इस बढ़ती संक्रामक बीमारी को लेकर गंभीर चेतावनी है। 23 मार्च को अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया था कि यूके स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ केंट में बढ़ते संक्रमण के मामलों के चलते छात्रों में डर का माहौल है, लिहाजा छात्रों ने प्रशासन से लॉकडाउन लगाने तक की मांग कर डाली है।पिछले सप्ताह कैंटरबरी के 'क्लब केमिस्ट्री' नाइटक्लब से इस संक्रमण के प्रकोप फैला था। इसके अब तक 20 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, दो छात्रों की इससे मौत भी हुई है। मेडिकल रिपोर्ट्स में स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं मेनिनजाइटिस के मामले काफी गंभीर हो सकते हैं, संक्रमितों में कोमा होने और जान जाने का भी खतरा रहता है।गौरतलब है कि मेनिनजाइटिस वही बीमारी है जिसकी चपेट में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेमियन भी आ चुके हैं, वह कोमा में चले गए थे। अब यही बीमारी यूके सहित कई अन्य हिस्सों में तेजी से बढ़ रही है जिसको लेकर विशेषज्ञ काफी चिंतित हैं।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर भी रह चुका है इसका शिकार
इस साल की शुरुआत में खबर आई थी कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी डेमियन मार्टिन को मेनिनजाइटिस बीमारी हो गई है जिसके चलते वह कोमा में हैं। उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी, हालांकि डॉक्टरों ने अपने अथक प्रयास से उनकी जान बचा ली थी। अब इसी बीमारी के मामले यूके में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।
- मेनिनजाइटिस दिमाग और रीढ़ की हड्डी के आसपास के फ्लूइड और झिल्लियों में होने वाला संक्रमण और सूजन है।
- इन झिल्लियों को मेनिन्जेस कहा जाता है। मेनिन्जाइटिस के कारण हुए सूजन के चलते रोगियों को अक्सर सिरदर्द, बुखार और गर्दन में अकड़न जैसे लक्षण होते हैं।
- मेनिनजाइटिस गंभीर जटिलताओं का भी कारण बन सकती है। अगर इसका समय पर पहचान और इलाज न हो पाए तो दौरे पड़ने और तंत्रिकाओं को क्षति और कोमा तक का खतरा हो जाता है।
संक्रमण से बचाव के लिए बढ़ाई जा रही है वैक्सीनेशन
यूके में यूनिवर्सिटी ऑफ केंट में इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी पहले ही मेनिनजाइटिस के प्रसार को 'राष्ट्रीय घटना' घोषित कर चुकी है। वैसे तो इस रोग से बचाव और गंभीरता को कम करन के लिए टीके उपलब्ध हैं, पर खबरों के मुताबिक यूके के प्रभावित हिस्सों में वैक्सीन की कमी भी हो गई है।
- ताजा जानकारियों के मुताबिक संक्रमण के जोखिमों को कम करने के लिए केंट क्षेत्र में स्कूली बच्चों को इस जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए मेनिनजाइटिस बी का टीका लगाने की घोषण की गई है।
- स्वास्थ्य सचिव वेस स्ट्रीटिंग ने कहा कि टीकाकरण को आस-पास के इलाकों के उन स्कूलों में भी बढ़ाया जाएगा, जहां मेनिनजाइटिस के मामले सामने आए हैं या उनका संदेह है।
वैक्सीनेशन से कंट्रोल में आ सकती है बीमारी
यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी (UKHSA) ने 23 मार्च को जानकारी दी थी कि फिलहाल मेनिनजाइटिस के 20 मामले सामने आए हैं, और तीन मामलों की अभी भी जांच चल रही है। अधिकारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी आवश्यक सावधानियां बरती जाएं। इस बीमारी के शिकार आमतौर पर हर व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता पड़ती है।अधिकारियों का मानना है कि ग्रुप बी मेनिंगोकोकल बैक्टीरिया का एक नया म्यूटेशन इस प्रकोप का कारण बन रहा है। हालांकि, शुरुआती संकेत से पता चलता है कि एंटीबायोटिक्स और टीके इसके खिलाफ प्रभावी रूप से काम कर रहे हैं। UKHSA के मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी, प्रोफेसर रॉबिन कहते हैं, प्रारंभिक विश्लेषण से हमें पता चलता है कि मौजूदा टीके और एंटीबायोटिक उपचार इस स्ट्रेन (बैक्टीरिया के प्रकार) के खिलाफ प्रभावी हो सकते हैं। हमें उम्मीद है कि इस रोग पर आसानी से नियंत्रण पाया जा सकता है।
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
कचना ओवर-ब्रिज जल्द होगा शुरू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंतिम चरण के कार्यों का किया निरीक्षण
भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा संबंधों को मजबूती, एयर फोर्स मीटिंग में आधुनिक विमान तकनीक पर चर्चा