चक्रवात ‘यागी’ बना काल........141 लोगों की मौत, कई हुए बेघर
हनोई । वियतनाम में शक्तिशाली चक्रवात ‘यागी’ जमकर कहर बरपा रहा है। चक्रवात ‘यागी’ के कारण इतनी बारिश हुई कि वियतनाम के उत्तरी क्षेत्र में बाढ़ आ गई। यागी चक्रवात के बाद आई बाढ़ में अब तक 16 लोगों की मौत की खबर है जबकि कई लापता हैं। बाढ़ के हालातों के कारण हजारों लोग अपने घरों की छतों पर फंसे नजर आए।
वहीं बाढ़ में 16 लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 141 हो गई है, जबकि बड़ी संख्या में लोग अभी लापता हैं। लोगों के मुताबिक चक्रवात ‘यागी’ के कारण इतनी भारी बारिश हुई है कि दशकों में पहली बार ऐसी बाढ़ आई है। इससे रेड नदी पूरे उफान पर है। नदी के किनारे पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं, इससे वहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।
स्थानीय मीडिया ने बताया कि लाओ काई प्रांत में पहाड़ से बहते बाढ़ के पानी से यहां लैंग नू गांव तबाह हो गया। इस गांव में 35 परिवार रहते थे। बाढ़ के बाद बचावकर्मियों ने यहां 16 लोगों के शव बरामद किए हैं जबकि करीब 40 लोगों की तलाश जारी है।
उत्तरी वियतनाम में इस तूफान के कारण रेड नदी पर बना एक पुल भी ढह गया जिससे कई बाइक और कार नदी में गिर गए। पुल के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद 13 लोग लापता बताए जा रहे हैं जबकि बचाव कर्मी बचाव अभियान में लगे हुए हैं। तूफान ‘यागी’ दशकों में वियतनाम में आने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 मार्च 2026)
जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री केदार कश्यप
प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव