पाकिस्तान क्रिप्टो काउंसिल का सौदा, ट्रंप से जुड़ाव बना विवाद का कारण
भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष में मध्यस्थ बनने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रयास का सच बाहर आ गया है. पाकिस्तान में हुए एक डील में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार और पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की संलिप्तता से जुड़े होने के कारण चर्चा में है. पाकिस्तान को क्रिप्टो हब के रूप में विकसित करने के लिए पाकिस्तान क्रिप्टो काउंसिल (पीसीसी) और वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल (डब्ल्यूएलएफ) ने आधिकारिक तौर पर कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए है. इस डील का अमेरिकी राष्ट्रपति के परिवार और पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की मौजूदगी से जुड़ा होना लोगों को हैरान कर रहा है.
पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय के जारी एक प्रेस बयान के अनुसार अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में जैकरी फोल्कमैन, चेस हेरो और ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के बेटे जैकरी विटकॉफ शामिल थे.
ट्रंप का कनेक्शन
विशेष रूप से, क्रिप्टोकरेंसी और ब्लॉकचेन निवेश पर केंद्रित फिनटेक कंपनी का अधिकांश स्वामित्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों, एरिक और डोनाल्ड जूनियर के पास है. साथ ही उनके दामाद जेरेड कुशनर के पास भी है, जिनकी सामूहिक रूप से 60 फीसदी हिस्सेदारी है. अमेरिकी फर्म और पाकिस्तान क्रिप्टो काउंसिल के बीच आशय पत्र पर अप्रैल में हस्ताक्षर किए गए थे.
इस्लामाबाद को क्रिप्टो राजधानी बनाने की पहल
रिपोर्ट के अनुसार नवगठित पाकिस्तान क्रिप्टो काउंसिल ने अपनी विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए बिनेंस के संस्थापक चांगपेंग झाओ को सलाहकार के रूप में जल्दी से शामिल कर लिया. दैनिक ट्रेडिंग वॉल्यूम के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बिनेंस पिछले महीने की शुरुआत में पाकिस्तान क्रिप्टो काउंसिल के लॉन्च इवेंट में सुर्खियों में रहा. इस इवेंट के दौरान काउंसिल ने इस्लामाबाद को दक्षिण एशिया की क्रिप्टो राजधानी के रूप में स्थापित करने की अपनी महत्वाकांक्षा की घोषणा की.
अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने समझौते को औपचारिक रूप देने के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख, उप प्रधानमंत्री, सूचना एवं रक्षा मंत्रियों से भी मुलाकात की.
पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने अमेरिकी क्रिप्टो प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया
ट्रंप से जुड़ी एक फिनटेक फर्म के संस्थापक और मध्य पूर्व में वर्तमान अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के बेटे जैचरी विटकॉफ के नेतृत्व में वाशिंगटन से आए प्रतिनिधिमंडल का इस्लामाबाद में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने असामान्य रूप से गर्मजोशी से स्वागत किया गया.
जनरल मुनीर की प्रत्यक्ष भागीदारी, जो एक वाणिज्यिक क्रिप्टो और ब्लॉकचेन सौदे में प्रतीत होती है.
राशिफल 2 अप्रैल 2026: ये राशि पाएंगी लाभ, ये राशि होंगे मुश्किलों का सामना
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती की चुनावी शुरुआत लखनऊ से, बीजेपी और सपा के बीच BSP के लिए चुनौतीपूर्ण रास्ता
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव