रामलीला मैदान में जुटी आप समर्थकों की भीड़
नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज विपक्षी इंडिया ब्लॉक एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन कर रहा है। कांग्रेस ने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ का उद्देश्य किसी व्यक्ति की रक्षा करना नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाना है। रैली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी मौजूद रहेंगे। इनके अलावा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, शिवसेना प्रमुख (यूबीटी) उद्धव ठाकरे, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रेयन, लेफ्ट नेता सीताराम येचुरी, एनसीपी (पवार) शरद पवार सहित कई दिग्गज नेता मौजूद होंगे।‘इंडिया’ ब्लॉक की ‘महारैली’ रामलीला मैदान में होने जा रही है जिसमें विपक्ष के तमाम दिग्गज नेता भाग लेंगे। आम आदमी पार्टी इसे केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में बता रही है तो वहीं कांग्रेस ने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ है। इस ‘महारैली’ के मद्देनजर पुलिस ने रामलीला मैदान के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। रैली में सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन का भी भाषण होगा। इंडिया ब्लॉक की तरफ से 20,000 लोगों के लिए रैली की इजाजत ली गई है। रामलीला मैदान के हर द्वार पर जांच की व्यवस्था के साथ ही आसपास के इलाके में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की है।रामलीला मैदान पर हो रही इंडिया ब्लॉक की रैली में विपक्ष के तमाम दिग्गज मौजूद रहेंगे।
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
जो जैसा बोलेगा, वैसा ही खुल जाएगा – अखिलेश यादव
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ