पटना में मासूम से अपराध, पुलिस ने सख्त धाराओं में दर्ज किया मामला
पटना। के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के एक गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 35 वर्षीय युवक द्वारा 12 वर्ष की एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित नाबालिग की माँ ने फुलवारी शरीफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक 35 वर्षीय युवक ने उनकी 12 साल की मासूम बेटी को हवस का शिकार बनाया। जैसे ही परिजनों को इस घिनौनी करतूत की भनक लगी, उन्होंने इसकी लिखित शिकायत फुलवारी शरीफ थाने में की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी गुलाम शाहबाज आलम ने तुरंत एक टीम का गठन किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान सुनिश्चित कर ली गई है और उससे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी गुलाम शाहबाज आलम ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो (POCSO) एक्ट और दुष्कर्म की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। पुलिस प्रशासन अब कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने में जुटा है। फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी 1 सुशील कुमार ने बताया की पीड़ित नाबालिग बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है ताकि साक्ष्य पुख्ता किए जा सकें। माननीय न्यायालय में पीड़िता का कलमबंद बयान (धारा 164 के तहत) दर्ज कराया जाएगा। पुलिस जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल कर आरोपी को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करेगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 मार्च 2026)
धान से मक्का की ओर बढ़ते कदम :फसलचक्र परिवर्तन से धमतरी के किसानों की बढ़ी आय, जल संरक्षण को मिली नई दिशा
झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा प्रकाशित ‘रोजगार और नियोजन’ की ली जानकारी
बिहान योजना से फुलकुंवर बनीं आत्मनिर्भर उद्यमी
दुर्घटना की एक्सपर्ट से हर पहलू की करायी जायेगी गहन जाँच : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
विक्रमादित्य ने सुशासन के प्रतिमान स्थापित किए, 2 हजार साल बाद भी उनके आदर्श प्रासंगिक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संगठन महामंत्री की सक्रिय तैयारी, प्रदेश में जोरों पर अभियान
बस्तर में शुरू हुआ पुस्तक दान अभियान
प्रधानमंत्री आवास: पक्की छत से प्राणसाय के परिवार को मिली सुकून की जिन्दगी
पुलिस सैलरी पैकेज योजना: कठिन समय में पुलिस परिवारों का सशक्त सहारा