फुफेरा भाई ने ही किया बच्चे का अपहरण, 6 अपहरणकर्ता गिरफ्तार
बिहार । देसरी थाना क्षेत्र से पुलिस ने अपह्रत 7 वर्षीय बालक को 24 घंटे के अंदर में सकुशल बरामद किया है। वहीं पुलिस ने 6 अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपह्रत 7 वर्षीय बालक आदित्य कुमार को बरामद कर परिवार वालों को सौंप दिया है।बच्चे को फुफेरा भाई ने ही पांच लाख रुपए के लिए बच्चे का अपहरण किया था। गिरफ्तार किए गए बदमाश राजापाकड़ थाना के जाफर पट्टी निवासी कैलाश साह के पुत्र दिनानाथ कुमार उर्फ दिनू, जगदीश साह के पुत्र जय प्रकाश उर्फ मूसा, स्वर्गीय सुरेंद्र कुमार के पुत्र सौरभ कुमार, स्वर्गीय धर्मदेव साह के पुत्र रूपेश कुमार हरेश साह के पुत्र राजेश कुमार एवं दीपक साह की पत्नी रेखा देवी बताया गया है।
पांच लाख रुपये के लिए दिया घटना को अंजाम
अपहरण में शामिल 6 अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त दिनानाथ उर्फ दिनू जो दुलारचंद साह के अपना खाश भगीना है। अपह्रत आदित्य कुमार का फूफेरा भाई है। जो पांच लाख रुपए के लिए भाई ने ही अपने ममेरे भाई का अपने दोस्तों के साथ मिलकर साजिश के तहद अपहरण किया। पुलिस ने बताया कि पूर्व में भी दीनू कुमार ने अपने मामा से कर्ज के रूप में पैसा लिए हुए था।बताया गया है दिनू ने बालक का अपहरण करके एक महिला के घर में छुपाए हुए था। दूसरे दिन उसे अलग शिफ्ट करने की फिराक में था। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। एसपी ने बताया कि जय प्रकाश उर्फ मूसा ने भोज खाने के बाद बच्चे को फुसलाकर ले गया कि दिनू भैया बुलाया है।उसके बाद उसे गारी पर बिठाकर ले गया। और बच्चे के पिता को फोन किया कि बच्चा मेरे पास है। थाना पुलिस के चक्कर में नहीं पड़ना। 10 बजे फोन करेंगे। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डीआईयू प्रभारी सुनील कुमार, देसरी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार, मंतोष कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल