भारत ने जापान को पछाड़ा, चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना; महिंद्रा ने प्रति व्यक्ति आय पर दिया जोर
भारत ने वैश्विक आर्थिक मंच पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए जापान को पीछे छोड़ दिया है. अब भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के आंकड़ों के मुताबिक, भारत की नाममात्र GDP अब 4.19 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है. इस बड़ी घोषणा की पुष्टि नीति आयोग के CEO बीवीआर सुब्रमण्यम ने नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल मीटिंग में की.
आनंद महिंद्रा ने जताया गर्व और सावधानी
देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर लिखा, “जब मैं बिजनेस स्कूल में था, तब भारत का जापान से आगे निकलना सिर्फ एक साहसी सपना लगता था. आज यह सपना हकीकत बन चुका है.” उन्होंने आगे कहा कि जापान लंबे समय से एक आर्थिक महाशक्ति रहा है जिसकी मजबूती की दुनिया मिसाल देती है. ऐसे देश को पीछे छोड़ना भारत की प्रतिभा, मेहनत और संकल्प का प्रमाण है जो कई पीढ़ियों, क्षेत्रों और हिस्सों से निकला है.
हालांकि महिंद्रा ने इस उपलब्धि को अगली चुनौती की शुरुआत बताया. उन्होंने कहा, “अब हमें प्रति व्यक्ति आय के मामले में भी आगे बढ़ना होगा. सिर्फ रैंकिंग से संतुष्ट नहीं रह सकते. शासन, बुनियादी ढांचा, निर्माण, शिक्षा और पूंजी तक पहुंच, इन सभी क्षेत्रों में लगातार सुधार की जरूरत है.”
भारत की आर्थिक सफलता की कहानी
भारत की इस आर्थिक छलांग की जड़ें 1991 के आर्थिक सुधारों से शुरू होती हैं. जब देश को बैलेंस पेमेंट के संकट का सामना करना पड़ा था. उस वक्त के तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में बाजार को खोलने, लाइसेंस राज को खत्म करने और विदेशी निवेश को आकर्षित करने जैसे कई बड़े कदम उठाए गए. हाल के सालों में GST ने पूरे देश में इनडायरेक्ट टैक्स रिजीम को एक किया.
‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे अभियानों ने डोमेस्टिक प्रोडक्शन को बढ़ावा दिया और विदेशी कंपनियों को भारत में निवेश के लिए आकर्षित किया. इसके अलावा, डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने और इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) लागू करने से भारत में बिजनेस करना पहले से आसान हो गया है, जिससे निवेशकों का भरोसा भी मजबूत हुआ है.
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF कांस्टेबल भर्ती विवाद: शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार की याचिका खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से राजस्व में रिकॉर्ड उछाल, मोनोपाली टूटी