सोशल मीडिया पर छिड़ा विवाद: रोशनी वालिया को जन्नत की चुप्पी खली?
मुंबई: रोशनी वालिया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' से चर्चा में हैं, जो जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब रोशनी वालिया को लेकर सोशल मीडिया पर एक खबर आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस अपनी करीबी दोस्त और इंफ्लुएंसर जन्नत जुबैर से नाराज हैं। चलिए जानते हैं आखिर राशनी वालिया ने क्या कहा।
रोशनी वालिया ने जन्नत जुबैर पर क्या कहा?
अभिनेत्री रोशनी वालिया हाल ही एक इंटरव्यू में शामिल हुईं। बातचीत में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जन्नत जुबैर को लेकर बात की, जो इंटरनेट पर वायरल है। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उनकी दोस्त जन्नत जुबैर ने उन्हें पहली बार बर्थडे पर विश नहीं किया। हालांकि, अभिनेत्री ने इसका एक चौंकाने वाला कारण बताया कि उन्हें पता चला कि इंफ्लुएंसर उस दौरान करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में मौजूद थीं और उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं थी।
एक नजर रोशनी वालिया के करियर पर
रोशनी वालिया ने एक टीवी एक्ट्रेस के तौर पर पहचान बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की' से की थी। इसके बाद 'रिंगा रिंगा रोजेस' से लेकर कई टीवी धारावाहिकों में काम किया। अब एक्ट्रेस अजय देवगन अभिनीत 'सन ऑफ सरदार 2' में नजर आने वाली हैं।
सन ऑफ सरदार 2 के बारे में
फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एनआर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा हैं। एक्शन कॉमेडी ड्र्मा फिल्म साल 2012 की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है। फिल्म में अजय देवगन, मृणाल ठाकुर और संजय मिश्रा होंगे। यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को रिलीज होगी।
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण