भाजपा से संविधान पर मंडरा रहा खतरा-अखिलेश
बांदा । जिले के अतर्रा में सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने ही जानबूझ कर पुलिस भर्ती का पेपर लीक कराया, ताकि आरक्षण के नाम पर नौकरी न देनी पड़े। 60 लाख युवाओं के सपने तोड़े हैं। अब वही युवा और उनके घर वाले भाजपा को सबक सिखाएंगे। चार चरणों के चुनाव में भाजपा चारों खाने चित हो गई है और अब न सिर्फ सुर बदले हैं, बल्कि आसुओं की नदी भी बहने लगी है। उन्होंने देश में वैक्सीन से जान, तो भाजपा से संविधान पर खतरा मंडरा रहा है। आगे कहा कि भाजपा ने जरूरत का सामान महंगा कर दिया है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं आप सभी को सावधान कर रहा हूं। भाजपा महंगाई बढ़ा रही है। 10 साल में मोटरसाइकिल की कीमत दोगुनी कर दी है। बुखार की गोलियां भी दोगुनी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि अब अगर भाजपा की सरकार आ गई तो अभी तो फौज की नौकरी चार साल की हुई है। पुलिस की तीन साल की नौकरी हो जाएगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 मार्च 2026)
तखतपुर के किसानों ने अपनाई उन्नत खेती, बढ़ी कमाई
नल का जल बना सहारा, राधिका की बदली जिंदगी
ट्रंप का बयान: ईरान से युद्ध जल्द खत्म, ब्रिटिश-फ्रांसीसी प्रतिक्रिया पर भी टिप्पणी
सामुदायिक जवाबदेही से ही जल जीवन मिशन होगा सफल : मंत्री उइके
वर्षा की हर एक बूंद के संचयन का संकल्पबद्ध होकर करेंगे प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
NIA की कार्रवाई: ड्रोन से हमला करने की साजिश में सात विदेशी नागरिक पकड़े गए
पीएम योजना के तहत विद्यार्थियों ने कोलकाता में लिया ज्ञान-विज्ञान का अनुभव
आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले राज्यपाल पटेल