कांग्रेस नहीं लड़ेगी उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव
लखनऊ/नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म है। ताजा खबर यह है कि कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव नहीं लडऩे का फैसला किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद एआईसीसी उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस एक भी सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों का समर्थन किया जाएगा और पार्टी के वरिष्ठ नेता उनके लिए प्रचार भी करेंगे।
अनिवाश पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि देश के राजनीतिक हालात को देखते हुए इंडी गठबंधन बनाया गया है। इसका किसी संगठन या पार्टी से संबंध नहीं है। इसी तर्ज पर हमने लोकसभा चुनाव लड़ा था। हमने तय किया है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी और इंडी गठबंधन के उम्मीदवारों को जीतने में मदद करेगी।
श्रद्धालुओं को सुविधाएँ उपलब्ध कराने में नहीं रखी जाएगी कोई कमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य सरकार "सच्चा वादा और पक्का काम" के ध्येय को साकार करते हुए बढ़ रही है संकल्प से सिद्धि की ओर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आईपीएल का दूसरा चरण: बीसीसीआई ने लीग मैचों और प्लेऑफ की जानकारी दी
A350 विमान में तकनीकी समस्या, एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट वापस दिल्ली
आंध्र प्रदेश बस हादसे पर शोक की लहर, प्रधानमंत्री कार्यालय ने की सहायता की घोषणा
देश में 60 दिन का तेल भंडार, सरकार ने कहा—ईंधन की कोई परेशानी नहीं
न्यायिक प्रक्रिया पर ममता का बयान, प्रभावित लोगों की मदद का वादा