कोरबा पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूर्वोत्तर के मणिपुर से शुरू हुई। जो अब छत्तीसगढ़ में चल रही है। इसी क्रम में राहुल गांधी की यात्रा कोरबा पहुंच गई है।
जानकारी के लिए बता दें कि 11 फरवरी को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंची। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में प्रवेश करते ही विवादों का दौर शुरू हो गया है। रेंगालपाली सभा स्थल के आस-पास दीवारों पर लिखे नारों को लेकर समर्थक आपस में भिड़ गए। कई दीवारों पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का भी नाम मिटाकर पूर्व मंत्री उमेश पटेल का नाम लिख दिया गया। नाम लिखने को लेकर वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। लोकसभा चुनाव के माहौल आपसी गुटबाजी पार्टी पर भारी पड़ सकती है।
13 फरवरी को जिला सरगुजा के रायगढ़ बस स्टैंड चौक (उदयपुर) से पदयात्रा शुरू होगी और रात्रि विश्राम झींगो जिला बलरामपुर में होगी। 14 फरवरी को जिला बलरामपुर के पुराना सर्किट हाउस से पदयात्रा प्रारंभ होगी, जिसका समापन छत्तीसगढ़ की सीमा रामानुजगंज जिला बलरामपुर में होगा।
इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की ओर से झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को राष्ट्रीय ध्वज देंगे। रायगढ़ खरसिया, सक्ती, कोरबा से लेकर अंबिकापुर, रामानुजगंज तक ऐतिहासिक स्वागत की तैयारियां की गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और वरिष्ठ नेतागण यात्रा की तैयारियो को स्वंय निगरानी कर रहे हैं।
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की