कांग्रेस मान चुकी, छत्तीसगढ़ में हार सुनिश्चित: नेताम
रायपुर । लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी सूची पर मंत्री रामविचार नेताम ने तंज कसा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस हिम्मत नहीं जुटा रही है। कांग्रेस समझ चुकी है कि उनकी हार सुनिश्चित है। इस लड़ाई में सच की जीत होगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ की 11 सीटों को पीएम मोदी की झोली में डाली जाएगी।
सिलेंडर के घटे हुए दाम को लेकर मंत्री नेताम ने कहा, जो लोग हम पर सवाल उठाते हैं उन्हें सद्बुद्धि दें। जो हल्की-फुल्की बात करते हैं, उन्हें सोच समझकर बात करनी चाहिए। मोदी गारंटी के तहत यह सब कार्यक्रम चल रहे हैं। महिलाओं के सम्मान के लिए प्रति सिलिंडर 100 रुपए कम किए हैं। महिलाओं और किसानों को साधने वाले सवाल पर मंत्री नेताम ने कहा, मोदी की गारंटी के नाम पर भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया था। बीजेपी ने किसानों, तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए गारंटी दी थी। किसानों को कमिटमेंट किया था। किसानों को एमएसपी के अलावा अंतर की राशि देने जा रहे हैं। 2203 रुपए प्रति क्विंटल की राशि देने जा रहे हैं। शनिवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आने वाले हैं। किसानों को संबोधित कर अंतर राशि देने की घोषणा करने वाले है। वैसे ही महिलाओं के सम्मान के लिए प्रति माह एक हजार रुपए की राशि देना है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान