कांग्रेस का पलटवार.....खड़गे ने अनुच्छेद 371 में बदलाव की मोदी-शाह की योजना का खुलासा किया
नई दिल्ली । कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा अनुच्छेद 370 को रद्द करने के बारे में बात करते हुए ‘गलती से’ अनुच्छेद 371 का जिक्र करने पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा की गई आलोचना पर पलटवार किया है। विपक्षी पार्टी ने साथ ही दावा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने ‘अनजाने में अनुच्छेद 371 में बदलाव करने की ‘मोदी-शाह’ की योजना का खुलासा कर दिया।
बता दें कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के मुद्दे पर केंद्र पर कटाक्ष करने को लेकर बीजेपी ने खड़गे पर निशाना साधा था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत की अवधारणा को नहीं समझने के लिए कांग्रेस की ‘इतालवी संस्कृति’ को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। शाह और बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खड़गे के भाषण का वीडियो शेयर किया, जिसमें वे राजस्थान में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। तब कांग्रेस प्रमुख खड़गे ने अनुच्छेद 370 के बजाय गलती से अनुच्छेद 371 का भी गलत उल्लेख कर दिया। बीजेपी की आलोचना का जवाब देकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, आज जयपुर में अपने भाषण में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गलती से कहा कि मोदी अनुच्छेद-371 को रद्द करने का श्रेय लेते हैं। उनका मतलब स्पष्ट रूप से अनुच्छेद 370 था।
उन्होंने कहा, लेकिन सच्चाई यह है कि मोदी वास्तव में नगालैंड से संबंधित अनुच्छेद 371-ए, असम से संबंधित अनुच्छेद 371-बी, मणिपुर से संबंधित अनुच्छेद 371-सी, सिक्किम से संबंधित अनुच्छेद 371-एफ, मिजोरम से संबंधित अनुच्छेद 371-जी और और अरुणाचल प्रदेश से संबंधित अनुच्छेद 371-एच में बदलाव करना चाहते हैं।
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी