चीन में भ्रष्टाचार से हैरत में कम्युनिस्ट सरकार
बीजिंग। चीन के खुफिया मिसाइल और परमाणु बल कार्यक्रम में भ्रष्टाचार और अनियमितताएं की खबरें सामने आने के बाद सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी सचेत हो गई है। मिसाइल बल कार्यक्रम में अनियमितताओं के आरोप में इससे पहले पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू पर भी कार्रवाई हो चुकी है। अब कम्युनिस्ट पार्टी ने एलान किया है कि इस मामले में अन्य बड़े नेताओं के खिलाफ भी भ्रष्टाचार विरोधी जांच शुरू की जाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले चीन के खुफिया मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम के जिम्मेदारी पूर्व रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू के कंधों पर थी। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भ्रष्टाचार और अनियमितता की खबरें सामने आईं थी। जांच के घेरे में शांगफू के उत्तराधिकारी माने जाने वाले जनरल ली युचाओ भी आ गए थे। जांच के बाद शांगफू और युचाओ को बर्खास्त कर दिया गया था। गुरुवार को कम्युनिस्ट पार्टी की अनुशासनात्मक समिति ने शांगफू और युचाओ के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच के साथ एक और एलान किया। समिति ने एलान किया है कि रॉकेट और परमाणु बल कार्यक्रम के वर्तमान प्रमुख जनरल सुन जिनमिंग के खिलाफ भी भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को सिलसिले में जांच की जाएगी।
डायल 112 कॉन्ट्रैक्ट विवाद पर कोर्ट का फैसला, EMRI को मिली बड़ी जीत
IPL में केएल राहुल की बैटिंग पोजिशन तय, कोच का बड़ा बयान
नगर निगम सदन में तीखी बहस, हंगामे के बाद बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़ के नेताओं को मिली जिम्मेदारी, असम-बंगाल पर फोकस
सरकार का किसान हित में कदम, समर्थन मूल्य बढ़ाया
बिलासपुर में गोलीबारी का मामला, रिटायर्ड सैनिक ने किया हमला
CM योगी बोले- आपके परिवार की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी
वॉर्नर-स्मिथ समेत खिलाड़ियों को चेतावनी, पाकिस्तान न आने को कहा
शादी में 100 से ज्यादा मेहमानों के लिए 3 दिन पहले देनी होगी सूचना
मस्जिद हटाने की मांग पर अड़े संजय निषाद, धरना जारी