कोयला व्यवसायी के माता-पिता का अपहरण, बेटे को मिली धमकी
रामगढ़ (झारखंड)। रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने सोमवार रात एक बुजुर्ग दंपति का अपहरण कर उनके बेटे से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने फिल्मी अंदाज में ऑपरेशन कर दंपति को सुरक्षित छुड़ा लिया और सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कैसे हुई वारदात?
कुजू लोहा गेट स्थित शनि मंदिर के पास नंदकिशोर सिंह (70) और उनकी पत्नी राजवंशी देवी (65) के घर में आठ नकाबपोश घुसे। अपराधियों ने करीब दो घंटे तक लूटपाट की और 17 हजार रुपये नकद, ढाई लाख रुपये के जेवरात, एक स्कूटी व मोबाइल फोन लेकर दंपति को हथियारों के बल पर अगवा कर लिया।
अपराधियों ने दंपति को सीसीएल कुजू कोलियरी ओबी डंप में बंधक बनाकर उनके बेटे व कोयला व्यवसायी मनोज सिंह से फोन पर 10 लाख रुपये फिरौती मांगी। धमकी दी कि रकम हजारीबाग के कनहरी हिल पर नहीं पहुंची तो दंपति की हत्या कर दी जाएगी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मनोज सिंह ने पुलिस को सूचना दी। एसपी अजय कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। पुलिस ने फिरौती की रकम वाला बैग लेकर कनहरी हिल पहुंचते ही इलाके की घेराबंदी कर दी और सात आरोपियों को दबोच लिया। लूटी गई स्कूटी भी बरामद हुई।
सुरक्षित रिहा हुआ दंपति
गिरफ्तारियों के बाद दबाव में आए बाकी अपराधियों ने मंगलवार सुबह कुजू कोलियरी में बंधक बनाए गए दंपति को छोड़ दिया और फरार हो गए।
पुलिस का कहना है कि गिरोह के नेटवर्क और अपहरण की पृष्ठभूमि की गहन जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह मामला कोयला व्यवसायी मनोज सिंह के पुराने लेनदेन से जुड़ा हो सकता है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान