कोच रिकी पोंटिंग ने किया खुलासा...
नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2024 के मस्ट विन मैच से पहले ऋषभ पंत को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पर जुर्माना भी लगाया गया है। पंत की अनुपस्थिति में कई खिलाड़ी टीम की कमान संभालने की रेस थे, लेकिन रिकी पोंटिंग ने खुलासा किया कि कौन RCB के खिलाफ दिल्ली के लिए कप्तानी करेगा।
शनिवार को प्री-मैच कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने घोषणा की कि भारत के हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ डीसी की कमान संभालेंगे। अक्षर पटेल पहली बार आईपीएल में कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।
रिकी पोंटिंग ने की पुष्टि
रिकी पोंटिंग ने कहा, अक्षर पटेल कल हमारे कप्तान होंगे। वह पिछले कुछ सीजन से फ्रेंचाइजी के उप-कप्तान रहें हैं। वह अनुभवी आईपीएल खिलाड़ी हैं इसके साथ उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का भी अनुभव है। बहुत समझदार लड़का है, खेल को बहुत अच्छी तरह से समझता है। ईमानदारी से कहूं तो वह इस जिम्मेदारी के लिए बहुत उत्साहित है।
इस लिए पंत हुए सस्पेंड
बता दें कि दिल्ली ने सात मई को अपने घर अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स को 20 रनों से मात दी थी और इस मैच में पंत को धीमी ओवर गति का दोषी पाया गया। दिल्ली ने पूरे 20 ओवर फेंकने के लिए तय समय से 10 मिनट ज्यादा लिए थे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान