आज रेनबो फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे। वह इस दिन योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होने वाले तीन दिवसीय दिव्यांगजन रेनबो फेस्टिवल उद्घाटन करेंगे। चार फरवरी को वह मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) परिसर में मंडलस्तरीय वृहद रोजगार मेले में चयनित युवाओं को नियुक्तिपत्र देकर प्रेरित करेंगे।
इसके अलावा वह अमर उजाला के सिविल लाइंस स्थित नए सिटी कार्यालय के लोकार्पण और दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में बच्चों को पुरस्कृत करेंगे।
सीएम योगी, तीन फरवरी को अपराह्न 3 बजे तीन दिवसीय दिव्यांगजन रेनबो फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे। रेनबो फेस्टिवल में दिव्यांगजन द्वारा निर्मित उत्कृष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। दिव्यांगजन की सांस्कृतिक प्रतिभा का सम्मान किया जाएगा। स्वावलंबी दिव्यांगजन की तरफ से फूड कोर्ट लगाया जाएगा।
दिव्यांगजन के शैक्षिक पुनर्वास के लिए पुस्तक गैलरी बनाई जाएगी और उनका जीवन सुगम बनाने के लिए सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा। चार फरवरी को मुख्यमंत्री मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) परिसर में दोपहर करीब 12 बजे से रोजगार मेले का शुभारंभ करेंगे। अपराह्न तीन बजे सिविल लाइंस स्थित अमर उजाला के नए सिटी कार्यालय का लोकार्पण करेंगे फिर दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे।
यहां एक दिसंबर 2024 को चिड़ियाघर में आयोजित बाल मेला और 20 दिसंबर 2024 को रेल म्यूजियम में हुए बाल उमंग कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगे और आशीर्वचन देंगे।
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा